Thursday, 16 March 2017

सबसे सस्ता 4G फीचर फोन अगले महीने हो सकता है लॉन्च

सबसे सस्ता 4G फीचर फोन
Image result for micromax feature phone
भारत -1
Image result for micromax feature phone
भारत-2
mircomax जल्द ही दो सस्ते 4G फीचर फोन लॉन्च कर सकती है। इनके नाम भारत-वन, भारत-टू होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज कंपनियों के बाजार में आने के बाद काफी नुकसान झेलने वाली 
माइक्रोमैक्स 4G VoLTE कॉलिंग सपोर्ट करने वाले फीचर फोन के जरिए बाजार में वापसी 
करना चाहती है।

नहीं होगा एंड्रॉइड
माइक्रोमैक्स के फीचर फोन में टच-एंड-टाइप की सुविधा होगी। हालांकि, यह एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा।

Jio को देगी टक्कर

यह फीचर फोन आ जाने के बाद माइक्रोमैक्स की सीधी टक्कर रिलायंस डिजिटल के साथ होगी, जो 999 से 1500 रुपए की कीमत के बीच वाला फीचर फोन इस साल के अंत लाने की तैयारी कर रही है

इसलिए कर रही प्लानिंग

फिलहाल 4G कॉलिंग का फीचर सिर्फ स्मार्टफोन में उपलब्ध है। फीचर फोन में एेसा कोई फीचर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में माइक्रोमैक्स रिलायंस जियो द्वारा मिल रही लाइफटाइम फ्री कॉलिंग से बड़ी 4G फोन की डिमांड को भुनाना चाहती है।




No comments:

Post a Comment