Paytm की तरह 2 फीसद का शुल्क नहीं वसूलेगा MobiKwik
डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म कंपनी पेटीएम की ओर से 2 फीसद का शुल्क वसूलने के फैसले के बाद MobiKwik ने गुरुवार को ग्राहकों के लिए एक राहतभरा फैसला किया। MobiKwik ने ट्वीट के जरिए बताया कि वह वह क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे एड करने पर उपभोक्तारओं से 2 फीसदी चार्ज नहीं वसूलेगी।
केंद्र सरकार की कैशलेस मुहिम को और बल देते हुए MobiKwik ने क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे एड करने पर किसी भी तरह की फीस नहीं लेने का फैसला किया था। कंपनी ने अपनी इसी नीति को गुरूवार को एक बार फिर से दोहराया।
क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट रिचार्ज करना हुआ महंगा, लगेगा 2 फीसद का चार्ज
डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म कंपनी पेटीएम अब क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए 2 फीसद का शुल्क वसूलेगी। दरअसल कंपनी ने यह फैसला इसलिए किया है क्योंकि काफी मौजूदा समय में काफी सारे पेटीएम ग्राहक अपने डिजिटल वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही ऐसे ग्राहक बिना किसी शुल्क के पेटीएम में जमा पैसा बैंक खातों में आसानी से ट्रांसफर कर पाते हैं।
पेटीएम का कहना है कि जितनी राशि यूजर क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में डालेगा, उतनी ही राशि का कैशबैक उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वॉलेट में पैसे डालने के अन्य विकल्प जैसे कि नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment