जियो प्राइम
जियो ने 99 रुपए के मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर 1 साल के लिए मेंबरशिप प्लान ले सकते हैं। उसके बाद वे अपनी मर्जी से रिचार्ज करवा कर फ्री कॉलिंग और डाटा का यूज कर सकते हैं। 303 रुपए का रिचार्ज कराने पर हर दिन 1 GB 4G डाटा मिलेगा और कॉलिंग फी रहेगी। इसके अलावा भी कई प्लान मौजूद हैं।

Vodafone
vodafone ने 342 और 346 रुपए का Welcome back offer लॉन्च किया है। 346 रुपए के प्लान में 10GB डाटा और 300 मिनट का वॉइस कॉल दिया जा रहा है। वही 342 रुपए के ऑफर में 28GB डाटा पर मंथ दिया जा रहा है, जिसमें हर दिन 1GB डाटा दिया जाता है। यूजर्स 11 महीने तक इस प्लान को जारी रख सकते हैं। लेकिन ये प्लान पूरे देश के लिए नहीं सिलेक्टेड सर्कल के लिए लॉन्च किए गए हैं।
Airtel अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान
अभी हाल ही में एयरटेल ने अपने प्री पेड यूजर्स के लिए 249 रुपए का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 14GB डाटा दिया जा रहा है।
इसके साथ ही एयरटेल ने कुछ सर्कल में 345 रुपए का प्लान लॉन्च किया है जिसमें 1GB 4G पर डे के साथ ही फ्री कॉलिंग दी जा रही है। लेकिन इसमें 500MB डाटा दिन में और 500MB डाटा रात में दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ भी अगले 11 महीने तक लिया जा सकता है।
BSNL
BSNL ने 599 रुपए का प्लान लॉन्च किया है,जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं,यह पैक रोमिंग में भी काम करेगा। यानी अगर आप रोमिंग में हैं और आपके फोन में 599 का ये पैक एक्टिवेट है तो आप देश भर में कहीं भी जाकर और कभी भी कॉल करें, आपके अकाउंट से कोई पैसा नहीं कटेगा।
idea
idea ने अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के लिए 348 रुपए का प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ ही 500 MB डाटा मिलेगा। इसकी 28 दिन की वैलिडिटी है। ऑफर के लिए यूजर को MyIdea app पर साइन इन करना है।
No comments:
Post a Comment