योगी ने दिए ऑर्डर सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक पर रोक
आदित्यनाथ ने बुधवार को सेक्रेटरिएट का दौरा करने के बाद सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऑर्डर दिया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "सीएम ने अधिकारियों को पूरे राज्य के दफ्तरों में सफाई के निर्देश दिए ताकि बदलाव साफ दिखाई पड़े। सरकारी दफ्तरों और इमारतों में गुटखा-पान और प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के निर्देश भी सीएम ने दिए।" बता दें कि योगी मीटिंग के बाद एनेक्सी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अफसरों के कमरों का दौरा किया, जहां काफी गंदगी दिखी। सीएम ने चीफ सेक्रेटरी को ये भी निर्देश दिए कि शाम 6 से 10 बजे तक डिपार्टमेंट्स का प्रेजेंटेशन होगा। स्लॉटर हाउस बंद करने के लिए एक्शन प्लान...
- योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि वो स्लॉटर हाऊस बंद करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें।
- इस बीच अलीगढ़ से 60 मवेशियों के साथ 20 लोगों को अरेस्ट किया गया। हाथरस में 3 मीट की दुकानों पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
- सोर्सेज के मुताबिक, योगी ने गायों की तस्करी पर पूरी तरह से बैन लगाने की बात कही। सोर्सेज की मानें तो सीएम बड़े जिलों में तैनात करप्ट अफसरों की फाइलें तलब करेंगे।

सीएम के साथ मीटिंग में ये लोग थे मौजूद
- बताया जा रहा है कि मीटिंग में डीजीपी जावीद अहमद, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम देबाशीष पांडा और चीफ सेक्रेटरी राहुल भटनागर मौजूद थे।
- बता दें, इससे पहले मंगलवार को आदित्यनाथ ने दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम मोदी और अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने शाह से मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। बुधवार शाम तक विभागों के बंटवारे का फैसला हो सकता है।

नवरात्रि को लेकर दिए खास निर्देश
- मंगलवार देर रात दिल्ली से लखनऊ लौटे योगी एयरपोर्ट से सीधे वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने नवरात्रि और राम नवमी को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों को शक्तिपीठों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम के साथ करीब 1 घंटे चली थी बातचीत
- एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीएम बनने के बाद योगी पहली बार मंगलवार को संसद पहुंचे थे। मोदी के साथ उनकी करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान योगी ने मंत्रियों को मंत्रालय दिए जाने पर भी चर्चा की। इसके अलावा राज्य की डेवलपमेंट स्कीम्स पर भी बात हुई।
- इसके बाद योगी होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से मिले। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। राजनाथ ने नए सीएम को हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया।
- इसके बाद योगी फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली से मिलने पहुंचे थे, जहां वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल और संतोष गंगवार भी मौजूद थे। सोर्सेज के मुताबिक, यहां चारों नेताओं के बीच किसानों की कर्ज माफी पर भी बात हुई। योगी दोपहर करीब 2 बजे अमित शाह से भी मिले। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा हुई।

No comments:
Post a Comment