सरकारी ऑफिसों में जींस-टी शर्ट बैन, महिलाओं को साड़ी-सूट में आने का ऑर्डर
बरेली के डीएम सुरेंद्र सिंह ने गवर्नमेंट इम्प्लाईज के लिए एक ऑर्डर जारी किया है। इसके मुताबिक- पुरुष कर्मचारी जींस और टी शर्ट पहनकर ऑफिस नहीं आ सकेंगे। वहीं, महिलाओं को साड़ी और शूट में आने के लिए कहा गया है। ऑर्डर में कहा गया है कि अगर कोई इसको नजरअंदाज करेगा तो उसके खिलाफ सख्त काईवाई की जाएगी।
- आदेश में लिखा है, ‘समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रत्येक कार्यालय दिवस में शालीन परिधान में ही कार्यालय आना सुनिश्चित करें।’
- ‘किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का जींस अथवा टी-शर्ट पहन कर आना वर्जित होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’
- शालीन परिधान का मतलब भी बताया गया है। पुरुषों को पैंट शर्ट जबकि महिलाओं को साड़ी या सूट पहनने के लिए कहा गया है।

इम्प्लाॅईज नाखुश
- डीएम के फरमान से कई कर्मचारी नाखुश भी हैं। एक कर्मचारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा, इस देश में सभी को अधिकार है कि वो क्या पहनें? जो पसंद होगा वो वही पहनेगा। इस शख्स ने इसे अपने अधिकारों का हनन बताया।
डीएम ने क्या कहा?
- डीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा, “दफ्तरों में औपचारिक वेशभूषा पहनकर आने के निर्देश दिए हैं। जीन्स टी-शर्ट औपचारिक ड्रेस कोड में नहीं हैं। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को औपचारिक ड्रेस में आने को कहा है।”
- “अधिकारियों ने इसपर अमल शुरू कर दिया है। ये आदर्श प्रशासन की शर्त में शामिल है।”

No comments:
Post a Comment